21 July, 2025
GK Update
Fri 25 Aug, 2023
राष्ट्रीय समाचार
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
- हाल ही में, 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है । ‘पुष्पा - द राइज़’ के अभिनेता अल्लू अर्जुन को सर्वंश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है ।
- डेब्यू डायरेक्टर बुची बाबू सना की उप्पेना को तेलुगु भाषा में बेस्ट फीचर फिल्म घोषित किया गया है और संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने की श्रेणी में आरआरआर को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया है।
बी 20 शिखर बैठक
- बी-20 शिखर बैठक का आयोजन नई दिल्ली में शुरू हो गया है।
- बी20 भारत के अध्यक्ष श्री एन चंद्रशेखरन है,वे टाटा सन्स के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
- शिखर बैठक बी-20 भारत के विषय उत्तरदायी, त्वरित, प्रगतिशील, सतत, समान व्यापार पर आधारित होंगे।
गठन :2010 | प्रकृति :वैश्विक व्यापार समुदाय संवाद मंच |
चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान
- इसरो द्वारा चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान का गति संचालन शुरू होने की घोषणा की है
- संगठन ने कहा कि यान की सभी प्रणालियाँ सामान्य रूप से काम कर रही हैं।
इसरो
मुख्यालय: बेंगलुरु | अध्यक्ष: एस. सोमनाथ |
अंतरराष्ट्रीय समाचार
भारत-इथियोपिया
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबीय अहमद अली के साथ बैठक की।
- इस अवसर पर श्री मोदी ने ब्रिक्स की सदस्यता मिलने पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री को बधाई दी है ।
इथियोपिया
राजधानी : अदीस अबाबा | मुद्रा : बिर्र |
प्रधानमंत्री मोदी की ग्रीस यात्रा
- प्रधानमंत्री भारत और ग्रीस के बीच संबंध और प्रगाढ करने के उद्देश्य से ग्रीस की यात्रा पर है ।
- श्री मोदी ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू और प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस के साथ से भी भेंट करेंगे।
- पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ग्रीस यात्रा है।
ग्रीस
राजधानी : एथेंस | मुद्रा : दिरहम |
चर्चित व्यक्ति
अभिनेत्री सीमा देव
- मराठी सिनेमा की भी सशक्त अभिनेत्री सीमा देव का निधन हो गया है। वे 83 वर्ष की थीं।
- उन्होंने आनन्द, कोशिश और कोरा कागज जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने अपने करियर में 80 से अधिक फिल्मों में काम किया।
खेल समाचार
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप
- भारत के एच एस प्रणॉय विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
- प्री क्वार्टर फाइनल में कल प्रणय ने 2021 विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू को कड़े मुकाबले में 21-18, 15-21, 21-19 से पराजित किया है।
विश्व बैडमिंटन संघ
स्थापना : 1934 | मुख्यालय : कुआलालम्पुर, मलेशिया |
फिडे शतरंज विश्व कप
- भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को शतरंज विश्व कप फाइनल में सिल्वर मेडल हासिल किया है।
- फिडे शतरंज विश्व कप उपविजेता आर प्रज्ञानानंदा को ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बधाई दी है।
फिडे
स्थापना : 20 जुलाई 1924 | सदस्य :200 देश |