GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 24 Aug, 2023

राष्ट्रीय समाचार 

चंद्रयान 3

  • चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखने के साथ भारत ने नया इतिहास रचा दिया है।
  •  ये उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश हो गया है।  

इसरो 

मुख्यालय : बेंगलुरू  अध्यक्ष :एस. सोमनाथ  

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

 ब्रिक्स सम्मेलन 

  •  जोहान्‍सबर्ग में 15वें ब्रिक्‍स सम्‍मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्‍बोधित किया। 
  • इस अवसर पर उन्होंने ब्रिक्‍स अंतरिक्ष अन्‍वेषण संघ के साथ सहयोग का प्रस्‍ताव दिया, जिससे अंतरिक्ष अनुसंधान और मौसम निगरानी पर ध्‍यान केन्द्रित किया जायेगा।

ब्रिक्स 

प्रथम शिखर सम्मेलन : वर्ष 2009 शामिल देश : ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका

भारत –रुस 

  • विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
  • दोनों मंत्रियों की यह बैठक दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन से यह अलग बैठक थी।  

रुस 

राजधानी : मास्को  मुद्रा : रूसी रूबल राष्‍ट्रपति : व्लादिमीर पुतिन

रक्षा समाचार 

लड़ाकू विमान तेजस 

  • हल्‍के लड़ाकू विमान तेजस ने हवा से हवा में मार करने वाले स्वदेशी ‘बियॉन्ड विजुअल रेंज’ मिसाइल “अस्त्र” का सफल परीक्षण किया है।
  • अस्त्र, अत्याधुनिक सुपरसोनिक मिसाइल है। हवा से हवा में मार करने वाली यह मिसाइल लक्ष्यों को भेदने और नष्ट करने में सक्षम है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)    

गठन : 1958 मुख्यालय : दिल्ली अध्यक्ष : समीर वी कामत

चर्चित व्यक्ति 

सीआर राव

  • महान भारतीय-अमेरिकी सांख्यिकीविद सीआर राव, 102 साल की उम्र में हुआ निधन हो गया है। 
  • कल्यम्पुडी राधाकृष्ण राव को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने देश का सर्वोच्च पुरस्कार राष्ट्रीय विज्ञान पदक प्रदान किया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य  

पद्मभूषण : 1968  पद्म विभूषण : 2001 

 खेल समाचार 

आईएसएसएफ विश्‍व निशानेबाजी प्रतियोगिता

  • अजरबैजान के बाकू में आईएसएसएफ विश्‍व निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत के अमनप्रीत सिंह ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्‍पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
  •  महिलाओं की 25 मीटर की व्यक्तिगत स्‍पर्धा में तियाना, यशिता शौकीन और कृतिका शर्मा पदक की दौड़ से बाहर हो गई। 5 स्‍वर्ण और 4 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में अब भारत के कुल 9 पदक हो गए हैं।

भारत-आयरलैंड टी-20 क्रिकेट मैच

  • भारत ने आयरलैंड के साथ 3 टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला 2-0  से जीत ली है। 
  • यह निर्णय डबलिन में तीसरा और अंतिम टी-20 मैच लगातार वर्षा के कारण रद्द कर लिया गया।

बीसीसीआई   

गठन: दिसंबर 1928 मुख्यालय : मुंबई  चीफ सेलेक्‍टर: अजीत अगरकर 

Latest Courses