GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 19 Aug, 2023

राष्‍ट्रीय समाचार

G-20 वित्त और स्वास्थ्य मंत्रियों की संयुक्त बैठक

  • G-20 वित्त और स्वास्थ्य मंत्रियों की संयुक्त बैठक का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में किया जा रहा है।
  • बैठक में ‘ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन डिजिटल हेल्थ’ लॉन्च किया जाएगा।

G-20

स्थापना वर्ष: 1999

वर्तमान अध्यक्ष देश: भारत

आगामी अध्यक्ष देश:ब्राज़ील

प्रधानमंत्री की चार दिवसीय यात्रा

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्‍त से दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।
  • यात्रा के दौरान 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।

 दक्षिण अफ्रीका

विधायी राजधानी: केप टाउन

प्रशासनिक राजधानी:प्रिटोरिया

न्यायिक राजधानी:ब्लॉमफ़ोन्टेन

राष्ट्रपति:माटामेला सिरिल रामफोसा 

भारत का पहला थ्री-डी मुद्रित डाकघर

  • केन्‍द्रीय रेलवे, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री द्वारा बेंगलुरु में भारत के पहले थ्री-डी मुद्रित डाकघर भवन का उद्घाटन किया।
  • इस डाक भवन में आईआईटी मद्रास और लार्सन एंड टुब्रो की तकनीकी जानकारी वाली थ्री-डी मुद्रण तकनीक का प्रयोग किया गया है।
केन्‍द्रीय रेलवे, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री: अश्विनी वैष्‍णव

अर्थव्यवस्था समाचार

 प्रधानमंत्री जन धन योजना

  • देश में जन धन खातों (Jan Dhan Accounts) की कुल संख्‍या 50 करोड से अधिक हो गई है।
  •  इनमें से 56% खातें महिलाओं के हैं। 67% खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं।

प्रधानमंत्री जन धन योजना 

लॉन्च वर्ष:28 अगस्त 2014

उद्देश्य:

 लोगों को बैंकिंग सुविधाओं तक सार्वभौमिक पहुंच प्रदान करना

 भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)

  • रिजर्व बैंक ने बैंकों को व्यक्तिगत ऋण लेने वालों के लिए स्‍थायी ब्‍याज दर का विकल्‍प
  • उपलब्‍ध कराने का निर्देश दिया है।
  • मासिक किस्‍त भुगतान में चूक की स्थिति में उचित जुर्माना लगाने का भी निर्देश दिया गया है।

RBI

गवर्नर:शक्तिकांत दास मुख्यालय:मुंबई

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

 कनाडा में प्रांतीय आपातकाल की घोषणा

  • कनाडाई सरकार ने देश के पश्चिमी ब्रिटिश कोलंबिया क्षेत्र में मैकडॉगल क्रीक जंगल में लगी आग के कारण आपातकाल की घोषणा की है।

कनाडा

राजधानी:ओटावा

क्षेत्रफल के हिसाब विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश

●     प्रधानमंत्री:जस्टिन ट्रूडो

मुद्रा : डॉलर (CAD)

चीन में रियल एस्‍टेट संकट

  • चीन की प्रॉपर्टी कंपनी एवरग्रांडे ने चीन में रियल एस्‍टेट संकट के बीच अमरीका में दिवालिया संरक्षण के लिए आवेदन किया है।
  • इससे भारी ऋणों में डूबी कंपनी को अमरीका में अपनी परिसंपत्तियों के संरक्षण की राहत मिलेगी।

चीन

राजधानी :बीजिंग

मुद्रा:रॅन्मिन्बी(युआन)

राष्ट्रपति :शी जिनपिंग

चर्चित व्यक्ति

 थर्मन शन्मुगरत्नम

  • भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम सिंगापुर में राष्ट्रपति चुनाव के लिए योग्य घोषित किये गए हैं।

 सिंगापुर

राजधानी:सिंगापुर शहर

प्रधानमंत्री:ली सीन लूंग

राष्ट्रपति: हलीमा याकूब

सुश्री निन्ना लेगो

  • अरुणाचल प्रदेश के  हाउस ऑफ मैकनोक की संस्थापक सुश्री निन्ना लेगो ने 'एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज' 2022-2023 जीता है।

खेल सामाचार

 ISSF विश्‍व निशानेबाजी चैम्पियनशिप

  • अजरबैजान के बाकू में विश्‍व निशानेबाजी चैंपियनशिप में ईशा सिंह और शिवा नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
  • भारत इस समय एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है।

अजरबैजान

प्रधान मंत्री:अली असदोव

राजधानी: बाकू 

●      मुद्रा: मनात

Latest Courses