28 April, 2025
यूरिया गोल्ड
Fri 18 Aug, 2023
- हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 'यूरिया गोल्ड' उर्वरक' लॉन्च किया गया।
- इसका निर्माण सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी उर्वरक और रसायन कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइज़र्स लिमिटेड (RCF) द्वारा विकसित किया गया है।
परीक्षा उपयोगी तथ्य
- यूरिया एक सफेद क्रिस्टलीय यौगिक है।
- यूरिया का उपयोग मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में होता है।
- भारत विश्व में यूरिया उत्पादन में शीर्ष देश है।
- इसका उपयोग आमतौर पर कृषि में सिंथेटिक उर्वरक के रूप में किया जाता है।
- जब मिट्टी या फसलों पर इसका छिड़काव किया जाता है, तो यूरिया एंजाइमों द्वारा अमोनिया और कार्बन डाइऑक्साइड में विघटित हो जाता है।
- यूरिया भारत में व्यापक रूप से प्रयोग किया जाने वाला उर्वरक है, जिसकी खपत/बिक्री वर्ष 2009-10 और 2022-23 के बीच 26.7 मिलियन टन (mt) से बढ़कर 35.7 मिलियन टन (mt) हो गई है।
- यूरिया गोल्ड का निर्माण यूरिया को सल्फर के साथ मिलाकर 37% नाइट्रोजन (N) और 17% सल्फर (S) के साथ एक मिश्रित उर्वरक बनाकर किया जाता है।
- भारतीय मृदा में सल्फर की आवश्यकताओं को पूरा करना और नाइट्रोजन उपयोग दक्षता (NUE) में वृद्धि करना पड़ता है।
- सामान्य यूरिया में एकल पौधे के पोषक तत्त्व का 46% नाइट्रोजन होता है।
- नीम कोटेड यूरिया: यह यूरिया का एक संशोधित रूप है जिसे नीम के तेल से लेपित किया जाता है।