GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 17 Aug, 2023

राष्‍ट्रीय समाचार

पीएम ई-बस सेवा

  • केंद्र सरकार ने ‘पीएम ई-बस’ सेवा के तहत 100 शहरों में 10,000 नई इलेक्ट्रिक बसों की घोषणा की है।
  • यह योजना 3 लाख और उससे अधिक आबादी वाले शहरों को कवर करेगी।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्रालय:- 

गठन : जुलाई 1942 केन्‍द्रीय मंत्री : नितिन गडकरी

भारतीय रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी

  • आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने भारतीय रेलवे की 7 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी। 
  • परियोजनाएं पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित होंगी और देश के 9 राज्‍यों के 39 जिलों को कवर करेंगी।

भारतीय रेलवे 

·      भारत में रेल का आरंभ : 1853 

·      भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना :1905 

रेल दिवस :16 अप्रैल

·      भारत की पहली विद्युत रेल : डेक्कन क्वीन

·      राष्ट्रीय रेल संग्रहालय का उद्धघाटन :1971 

वर्तमान रेल मंत्री : अश्विनी वैष्णव

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का विस्तार

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 14,903 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ विस्तार डिजिटल इंडिया परियोजना को भी मंजूरी दी।
  • विस्तारित कार्यक्रम का लक्ष्य 6.25 लाख आईटी पेशेवरों को फिर से कुशल बनाना और अन्य 2.65 लाख लोगों को सूचना सुरक्षा में प्रशिक्षित करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम:-

आरंभ  : 1 जुलाई 2015

उद्देश्‍य : भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था में रूपांतरित करना

नोडल मंत्रालय  : इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

जी-20 स्‍वास्थ्‍य मंत्रियों की बैठक 

  • जी-20 स्‍वास्थ्‍य मंत्रियों की तीन दिन की बैठक गांधीनगर में शुरू होगी।
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बैठक के आधिकारिक उद्घाटन सत्र को वर्चुअल माध्‍यम से संबोधित करेंगे। इस सम्‍मेलन में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का पहला परंपरिक औषधि‍ वैश्विक सम्‍मेलन शामिल है।

जी-20

गठन : 1999 2022 मेजबानी : इंडोनेशिया

खेल समाचार 

अंडर 20 विश्व चैम्पियनशिप

  • भारतीय पहलवान मोहित कुमार ने जॉर्डन के अम्मान सिटी में पुरुषों के 61 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में अंडर 20 विश्व चैम्पियनशिप जीता है। 
  • मोहित फाइनल में रूस के एल्डार अखमादुदिनोव को नौ अंक से हराकर जूनियर ‘विश्व चैम्पियनशिप’ जीतने वाले चौथे भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान बने।

तीरंदाजी 

  • तीरंदाजी विश्व के चौथे चरण की शुरुआत फ्रांस के पेरिस में हो रही है। 
  • इस प्रतियोगिता में भारत की 16 सदस्यीय तीरंदाजी टीम भाग ले रही है।

विविध

बायोडीजल उत्पादन

  • रूस और भारत के वैज्ञानिकों ने एक विषैले जंगली पौधे के बीज से बायोडीजल के उत्पादन में सुधार की विधि विकसित की है।
  • रूस की डॉन स्टेट टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने भारत की यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज देहरादून के सहयोगियों के साथ मिलकर यह अध्ययन किया है।

रूस 

राजधानी: मास्को

मुद्रा: रूबल

राष्ट्रपति : व्लादिमीर पुतिन

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के महानिदेशक ‘डॉक्‍टर टेड्रॉस अधनॉम घेब्रेयेसिस’ का स्‍वागत किया।
  • वे विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन- ‘वैश्विक शिखर सम्‍मेलन’ में भागीदारी करने के लिए भारत आये हैं।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन

·      गठन : 1948

मुख्यालय  : जिनेवा (स्विट्जरलैंड)

सदस्‍य देशों की संख्‍या : 194 

पिबोट

  • कोरिया एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (KAIST) के इंजीनियरों और शोधकर्ताओं की एक टीम 'पिबोट' नामक एक ह्यूमनॉइड रोबोट विकसित कर रही है जो कॉकपिट को संशोधित किए बिना विमान उड़ा सकता है।

मुदुमलाई टाइगर रिजर्व

  • मद्रास उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को तमिलनाडु के थेंगुमराहाडा गांव के सभी निवासियों को स्थानांतरित करने के लिए धन जारी करने का निर्देश दिया, क्योंकि यह गांव मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के संरक्षित क्षेत्र में आता है।

प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML) सोसायटी

  • केंद्र सरकार ने ‘नेहरू मेमोरियल संग्रहालय’ और पुस्तकालय (एनएमएमएल) का नाम बदलकर प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी कर दिया गया है।

नेहरू मेमोरियल संग्रहालय

स्थापना : 1889-1964 चार प्राथमिक घटक : एक स्मारक संग्रहालय, एक आधुनिक भारत पुस्तकालय, एक समकालीन अध्ययन केंद्र और नेहरू तारामंडल

Latest Courses