28 April, 2025
G20 समूह
Wed 16 Aug, 2023
समाचार में क्यों
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव अलकेश कुमार शर्मा ने आज बेंगलुरु में जी-20 आर्थिक कार्यकारी समूह बैठक की औपचारिक शुरुआत की है।
- बेंगलुरु में आयोजित जी20 कार्यकारी समूह की बैठक और डिजिटल आर्थिक मंत्रिस्तरीय बैठक 19 अगस्त तक चलेगी।
परीक्षा उपयोगी तथ्य
गठन | वर्ष 1999 |
सहयोगी | विश्व बैंक एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष |
प्रकृति | अनौपचारिक समूह |
शामिल सदस्य | यूरोपियन यूनियन एवं 19 देश |
विश्व की आबादी का प्रतिनिधित्व | कुल 60% |
मुख्यालय | स्थायी सचिवालय या मुख्यालय नहीं |
सदस्य देश | अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्राँस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल । |
- यह एक मंत्रिस्तरीय मंच है जिसे G7 द्वारा विकसित एवं विकासशील दोनों अर्थव्यवस्थाओं के सहयोग से स्थापित किया गया था।
- वर्ष 1999 से वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों का सम्मेलन इसमें आयोजित किया जाता है।
- G20 राष्ट्रों के वित्त मंत्री एवं केंद्रीय बैंक के गवर्नर वर्ष में दो बार बैठक करते हैं।
- इस बैठक में विश्व बैंक एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रतिनिधि भी भाग लेते हैं।
- अध्यक्षता: सदस्य देशों के मध्य वार्षिक तौर पर एक प्रक्रिया के तहत रोटेट होता रहता है।