GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 14 Aug, 2023

राष्‍ट्रीय समाचार

नेशनल स्‍पेस इनोवेशन चैलेंज 2023

  • नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के साथ मिलकर देश के स्कूली छात्रों के लिए ‘नेशनल स्पेस इनोवेशन चैलेंज 2023’ प्रतियोगिता शुरू किया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

प्रतियोगिता का उद्देश्य : स्कूली छात्रों के बीच नवाचार और जिज्ञासा को बढ़ावा देना।  भाग लेने वाले विद्यार्थी  : कक्षा 5 से 12वीं तक। 

ERMED कंसोर्टिय

  • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय मीडिया पुस्तकालय में डिजिटल स्वास्थ्य परिवर्तन के लिए पुस्तकालयों को सशक्त बनाने पर चिकित्सा में इलेक्ट्रॉनिक संसाधन (ERMED) कंसोर्टियम पर चौथा  राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

कार्यवाहक प्रधानमंत्री

  • सीनेटर “अनवर-उल-हक काक्‍कड” पाकिस्तान के ‘कार्यवाहक प्रधानमंत्री’ बने। 
  • पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रीय असेम्‍बली के समय से पहले भंग किेये जाने के ए‍क दिन बाद कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

·         राजधानी : इस्लामाबाद

·         राष्‍ट्रपति : डॉ.आरिफ अल्‍वी

मुद्रा : पाकिस्तानी रुपया (PKR)

भारत-पाकिस्तान सीमा(रेडक्लिफ रेखा):- 

स्थापित : 17 अगस्त 1947

खेल सामाचार

टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच

  • वेस्टइंडीज ने अमेरिका में फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क, लॉडरहिल, में खेले गए सीरीज के 5वें और निर्णायक टी-20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच में भारत को 8 विकेट से हराया और सीरीज 3-2 से जीत ली है। 

 राज्‍य समाचार

युग परिवर्तन, बदलता जम्मू-कश्मीर कार्यक्रम

  • उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने युग परिवर्तन, बदलता जम्मू-कश्मीर कार्यक्रम में कई डिजिटल पहलों का शुभांरभ किया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य

अन्‍य कार्यक्रम :-

·         ‘डिजी-दोस्त’ पहल की शुरूआत

·         बहुभाषी चैटबॉट ‘डिजी सहायक’ की शुरुआत

चेहरे की पहचान कर उपस्थिति दर्ज कर सकने वाले ‘ऐप’ की शुरुआत भी की।

केन्‍द्रशासित प्रदेश के बारे में:- 

·         राजधानी : जम्मू (सर्दियों में), श्रीनगर (गर्मीयों में)

·         पुर्नगठन : 31 अक्टूबर 2019

·         विधानसभा सीट : 90

·         राज्‍यसभा सीट : 04

लोकसभा सीट : 05

CSP प्लस 

  • ओडिशा सरकार 4,373 बैंक रहित ग्राम पंचायतों में ‘CSP प्लस' बैंकिंग आउटलेट खोलेगी। 
  • चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के भीतर ‘CSP प्लस’ बैंकिंग आउटलेट के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य की सभी बैंक रहित ग्राम पंचायतों (GP) को कवर करने के लिए योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

ओडिशा 

·      राजधानी : भुवनेश्वर

·      गठन : 1 अप्रैल

राज्यपाल : प्रोo गणेशी लाल

·      लोकसभा सीट : 21

·      राज्यसभा सीट : 10

विधानसभा सीट : 147

एग्री डेटा एक्सचेंज  (ADeX)

  • तेलंगाना ने भारत का पहला एग्री डेटा एक्सचेंज  (ADeX) प्लेटफॉर्म शुरू किया है।
  • ये पहल तेलंगाना को खाद्य प्रणालियों में परिवर्तन लाने और किसानों की आजीविका में सुधार करने के लिए इनोवेशन और टेक्नोलॉजी का उपयोग करने में मदद करती हैं।

तेलंगाना 

·      स्थापना दिवस : 2 जून 2014

·      राजधानी : हैदराबाद

राज्‍यपाल : डॉ तमिलिसाई सौंदराराजन

·      विधानसभा सीट : 119

·      लोकसभा सीट : 17 

राज्‍यसभा सीट : 07

महत्‍वपूर्ण दिवस

विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस

  • भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना और वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

·         स्वतंत्र भारत के प्रथम तथा अन्तिम गवर्नर जनरल : लॉर्ड माउण्टबेटन

पाकिस्तान स्वतंत्र राष्‍ट्र के रूप में कब अस्तित्व में आया :  14 अगस्त, 1947

·         मुस्लिम लीग की स्थापना : 1906

·         बंगाल के विभाजन की घोषणा : 1905

समाचार में व्‍यक्ति

विकास सिन्हा

  • प्रसिद्ध परमाणु भौतिक विज्ञानी विकास सिन्हा का 78 वर्ष की आयु में कोलकाता में निधन हो गया
  • 2001 में पद्म श्री और 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित, वह साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स एंड वेरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन सेंटर के पूर्व निदेशक थे।

 

Latest Courses