23 June, 2025
GK Update
Sun 13 Aug, 2023
राष्ट्रीय समाचार
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
- भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की हालिया प्रदर्शन ऑडिट रिपोर्ट ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) में अनियमितताओं को उजागर किया है।
- आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है, जिसे 23 सितंबर 2018 को पूरे भारत में लागू किया गया था।
· नोडल एजेंसी: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) · मंत्रालय: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय लॉन्च: 1 अप्रैल, 2018 |
हवाना सिंड्रोम
- हाल ही में केंद्र सरकार ने कर्नाटक उच्च न्यायालय को बताया है कि वह रहस्यमय 'हवाना सिंड्रोम' की जांच करेगी।
- हवाना सिंड्रोम मानसिक स्वास्थ्य लक्षणों के एक समूह को संदर्भित करता है।
- हवाना सिंड्रोम में आम तौर पर बिना किसी बाहरी शोर के कुछ आवाजें सुनना, मतली, चक्कर और सिरदर्द, स्मृति हानि और संतुलन संबंधी समस्याएं जैसे लक्षण शामिल होते हैं।
कर्नाटक
· मुख्यमंत्री: सिद्धारमैया · राजधानी: बेंगलुरु (कार्यकारी शाखा) · राज्यपाल: थावरचंद गेहलोत जनसंख्या: 64.06 मिलियन (2014) |
चर्चित व्यक्ति
अभिनेत्री श्री देवी
- श्रीदेवी के 60वें जन्मदिन पर गूगल ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को याद किया है।
- श्रीदेवी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं जिन्होंने तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में काम किया।
- भारतीय सिनेमा की पहली "महिला सुपरस्टार" कही जाने वाली श्रीदेवी को पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले।
जन्म: 13 अगस्त 1963मीनमपट्टी, मद्रास राज्य, भारत निधन: 24 फरवरी 2018 (आयु 54 वर्ष) दुबई, संयुक्त अरब अमीरात सम्मान:पद्म श्री (2013) |
रमेश चंद्र दत्त
- रमेश चन्द्र दत्त का जन्म 13 अगस्त, 1848 को कलकत्ता (कोलकाता) में हुआ था।
- वह एक भारतीय प्रसिद्ध प्रशासक, आर्थिक इतिहासकार और अंग्रेजी और बांग्ला भाषा के लेखक थे, जिन्होंने रामायण और महाभारत का अनुवाद भी किया था।
जन्म: 13 अगस्त 1848 कोलकाता, बंगाल निधन: 30 नवंबर 1909 (आयु 61 वर्ष) बड़ौदा राज्य |
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व अंगदान दिवस
- अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को अंगदान को समझने में मदद करने के लिए प्रति वर्ष 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है।
- अंग दान का अर्थ है जब कोई व्यक्ति शल्य चिकित्सा द्वारा अपने अंग को निकालने और उसे किसी अन्य व्यक्ति में प्रत्यारोपित करने की अनुमति देता है।
- थीम 2023 “स्वयंसेवक बनने की ओर कदम बढ़ाएँ; कमी को पूरा करने के लिए अधिक अंग दाताओं की आवश्यकता है”
अंतर्राष्ट्रीय लेफ्ट-हैंडर्स दिवस
- अंतर्राष्ट्रीय लेफ्ट-हैंडर्स दिवस एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है जो बाएं हाथ के व्यक्तियों की विशिष्टता और भिन्नता का जश्न मनाने के लिए प्रति वर्ष 13 अगस्त को मनाया जाता है।
- अंतर्राष्ट्रीय लेफ्ट-हैंडर्स दिवस 2023 का फोकस "खेलों में लेफ्ट-हैंडर्स" की थीम पर केंद्रित है।
खेल समाचार
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी
- भारत ने फाइनल में मलेशिया पर 4-3 से जीत दर्ज करके चौथी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट जीत लिया है।
- 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट 3 अगस्त को चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में शुरू हुआ और 12 अगस्त को समाप्त हो गया है।
हॉकी टीम के कप्तान | हरमन प्रीत सिंह |
विविध
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग
- राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने सभी डॉक्टरों को लेकर नए नियम जारी किए हैं।
- अब सभी डॉक्टरों को जेनेरिक दवाएं लिखनी होंगी, ऐसा न करने पर उनका प्रैक्टिस करने का लाइसेंस कुछ समय के लिए निलंबित भी किया जा सकता है।
- सरकार का कहना है कि जेनेरिक दवाएं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 30 से 80 फीसदी तक सस्ती होती हैं।
संक्षिप्त रूप: एनएमसी पूर्ववर्ती: मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया गठन: 25 सितंबर 2020 उद्देश्य: नियामक एजेंसी मुख्यालय: नई दिल्ली, दिल्ली, भारत अध्यक्ष: डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा संबद्धताएँ: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय |