विश्व शेर दिवस
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




विश्व शेर दिवस

Thu 10 Aug, 2023

समाचार में क्यों?

  • शेरों और उनके आवासों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रत्येक वर्ष 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस मनाया जाता है। 

परीक्षा  उपयोगी तथ्य 

  • इसे पहली बार वर्ष 2013 में बिग कैट रेस्क्यू (Big Cat Rescue) द्वारा आयोजित किया गया था।
  • बिग कैट रेस्क्यू शेरों को समर्पित विश्व की सबसे बड़ी मान्यता प्राप्त सैंक्चुअरी है।
  • शेर का निवास स्थान दक्षिण में 15°उत्तर (यमन) से 18°उत्तर (माली, चाड) तक और उत्तर में 45-48°उत्तर (बुल्गारिया, यूक्रेन, हंगरी) तक विस्तारित था।
  • उल्लेखनीय है कि शेर विभिन्न वातावरणों में विकसित होते हैं, जिनमें रेगिस्तान, मैदानी इलाके और समुद्री तट शामिल हैं।
  • वैज्ञानिक नाम: पैंथेरा लियो शेर को दो उप-प्रजातियों में विभाजित किया गया है: अफ्रीकी शेर और एशियाई शेर।
  • शेर अपने विशेष रूप-रंग के लिये जाने जाते हैं, जिसमें गहरे पीले रंग का आवरण, गुच्छेदार पूंछ और विशेष रूप से नर शेरों में पाया जाने वाला अयाल शामिल हैं।
  • शेर उप-सहारा अफ्रीका में पाए जाते हैं और भारतीय राज्य गुजरात के गिर वन राष्ट्रीय उद्यान में भी इनकी एक छोटी आबादी मौजूद है।
  • संरक्षण स्थिति:IUCN की रेड लिस्ट में सुभेद्य (Vulnerable) श्रेणी में शामिल  
  • एशियाई शेर: संकटग्रस्त (Endangered)
  • CITES: भारत में पाई जाने वाली परिशिष्ट- I में एवं अन्य सभी आबादी परिशिष्ट- II में
  • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972: अनुसूची I
  • भारत में संरक्षण हेतु प्रयास: प्रोजेक्ट लायन,एशियाई शेर संरक्षण परियोजना

Latest Courses