अमृत भारत स्टेशन योजना
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




अमृत भारत स्टेशन योजना

Wed 09 Aug, 2023

समाचार में क्यों?

  • हाल ही में,भारत के प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पूरे भारत में 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विस्तृत 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी है।
  • इसका उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुसज्जित केंद्रों में बदलना है।

परीक्षा उपयोगी तथ्य 

  • यह योजना रेल मंत्रालय द्वारा फरवरी 2023 में शुरू की गई थी।
  • अमृत भारत स्टेशन योजना का लक्ष्य देश भर में 1309 स्टेशनों का पुनर्विकास करना है।
  • स्टेशन भवनों के डिज़ाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होंगे।
  • भारतीय रेलवे की स्थापना 16 अप्रैल, 1853 को हुई थी। उद्घाटन यात्री ट्रेन ने मुंबई के बोरी-बंदर और ठाणे के बीच 34 किलोमीटर का मार्ग तय किया।
  • भारतीय रेलवे का अपना शुभंकर 'भोलू' नामक शुभंकर है, जिसे वर्ष 2002 में राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान द्वारा बनाया गया था। 
  • भोलू रेलवे गार्ड की पोशाक पहने एक हाथी है, जिसे रेलवे की 150वीं वर्षगाँठ पर पेश किया गया था।
  • भारतीय रेलवे विश्व के चौथे सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क के रूप में है, जिसकी ट्रैक की लंबाई 67,368 किमी. है।केवल अमेरिका, चीन और रूस के पास इससे बड़ा नेटवर्क है।
  •  भारतीय रेलवे की चार संपत्तियों को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया है।दार्जिलिंग हिमालयी रेल, मुंबई में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, नीलगिरि पर्वतीय रेल और कालका-शिमला रेलवे।

Latest Courses