हिरोशिमा दिवस
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




हिरोशिमा दिवस

Sun 06 Aug, 2023

सामाचार में क्यों?

  • जापान के प्रधानमंत्री फ़ुमिओ किशिदा ने विश्‍व के पहले एटम हमले की 78वीं वर्षगांठ पर जापान के हिरोशिमा में आयोजित एक समारोह में कुछ समय के लिए मौन रखा।

परीक्षा उपयोगी तथ्य

  • 6 अगस्त और 9 अगस्त, 1945 को जापान के हिरोशिमा एवं नागासाकी  पर अमेरिका ने परमाणु बम से हमला किया।
  • एक अनुमान के अनुसार, इन दोनों विस्फोटों और परिणामी आग्नेयास्त्र (विस्फोट के कारण लगी बड़ी आग) से हिरोशिमा में लगभग 80,000 और नागासाकी में लगभग 40,000 लोगों की मौत हुई थी।
  • विस्फोट के बाद रेडियोएक्टिव विकिरण के संपर्क में आने और विस्फोटों के बाद हुई ‘काली बारिश’ से भी दोनों शहरों में हज़ारों लोगों की मौत हो गई थी।
  • नागासाकी पर गिराया गया बम हिरोशिमा पर गिराए गए बम से अधिक शक्तिशाली था, लेकिन इससे कम लोगों की मौत हुई और शहर की भौगोलिक स्थिति के कारण इसका प्रभाव एक छोटे से क्षेत्र तक ही सीमित रहा।
  • परमाणु युग की शुरुआत के बाद से 1,26,000 से अधिक परमाणु हथियार बनाए गए हैं, उनमें से 2,000 से अधिक का उपयोग विभिन्न प्रकार के परमाणु परीक्षण करने में किया गया है। 
  • वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांँस, चीन, इज़रायल, भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों से संपन्न है। 
  • भारत के पास परमाणु हथियार और व्यापक परमाणु ईंधन चक्र क्षमता दोनों हैं। 
  • SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में भारत के पास 130 से 140 परमाणु हथियार थे।
  • भारत ‘परमाणु अप्रसार संधि’ (NPT) और ‘व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि’ (CTBT) दोनों में शामिल नहीं हुआ है।
  • भारत ने ‘अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी’ (IAEA) के साथ सुविधा-विशिष्ट सुरक्षा समझौते किये हैं तथा ‘परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह’ (NSG) से विशेष छूट प्राप्त की है। यह उसे वैश्विक असैनिक परमाणु प्रौद्योगिकी वाणिज्य में भाग लेने की अनुमति देता है।

Latest Courses