01 June, 2025
G.K Update
Fri 04 Aug, 2023
राष्ट्रीय समाचार
राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक (NRF)-2023
- भारत सरकार ने राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक - 2023 को संसद में पेश करने की स्वीकृति दे दी है।
- संसद से मंज़ूरी मिलने के बाद यह विधेयक राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन नाम के एक शीर्ष निकाय की स्थापना करेगा।
अन्य तथ्य
· निकाय की अनुमानित लागत 2023-28 के लिए : 50,000 करोड़ रुपए · बोर्ड के अध्यक्ष : प्रधानमंत्री · उपाध्यक्ष : केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री |
उद्देश्य : - · वैज्ञानिक अनुसंधान को उच्चस्तरीय रणनीतिक दिशा प्रदान करना · शोधकर्त्ताओं को डॉक्टरेट और पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप प्रदान करना । · नेचुरल साइंस के अलावा अन्य अनुसंधान को बढ़ावा देना। |
दिल्ली सरकार संशोधन विधेयक-2023
- लोकसभा ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार संशोधन विधेयक-2023 पारित कर दिया है।
- यह विधेयक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्लीमें अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों, कार्यकाल और सेवा संबंधी अन्य शर्तों के लिए नियम बनाने का अधिकार देता है।
अन्य तथ्य
· NCCSA के गठन का उपबंध है। · NCCSA शामिल : मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और गृह विभाग के प्रधान सचिव · CCSA और LG के बीच मतभेद होने पर निर्णय लेने की शक्ति : LG के पास
|
केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली · जनसंख्या : 1,10,34,555 · उपराज्यपाल : विनय कुमार सक्सेना · विधान सभा सीट : 70 · राज्यसभा सीट : 3 · लोकसभा सीट : 7 · साक्षरता : 88.01% |
औषधि (संशोधन) विधेयक 2023
- औषधि(संशोधन) विधेयक 2023 लोकसभा में पेश कर दिया गया।
- इसका उद्देश्य1948 के औषधि अधिनियम में संशोधन लाना है।
डीपीडीपी विधेयक 2023
- डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2023 लोकसभा में पेश किया गया।
- यह विधेयक निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता दिए जाने के बाद से पिछले छह वर्षों में भारत सरकार द्वारा पेश किए गए प्रस्तावित डेटा संरक्षण ढांचे का चौथा पुनरावृत्ति है।
लोकसभा
· न्यूनतम आयु : 25 वर्ष · सदस्य संख्या : 550 · राज्यों का प्रतिनिधित्व : 530 सदस्य · संघशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व : 20 सदस्य · केवल लोकसभा में पारित होने वाला विधेयक : वित्त विधेयक · निर्णायक मत देने का अधिकार : अध्यक्ष · सीटें आवंटित : जनसंख्या के आधार पर |
· वर्तमान अध्यक्ष : ओम बिरला · वर्तमान सदस्य सदस्य संख्या : 543 · सदन के नेता : नरेन्द्र मोदी · महासचिव : उत्पल कुमार सिंह · लोकसभा का जनक : जी. वी. मावलंकर · प्रथम आम : 1952 · प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष : मीरा कुमार |
स्टडी इन इंडिया पोर्टल
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने संयुक्त रूप से ‘स्टडी इन इंडिया पोर्टल’ की शुरूआत की।
- यह पोर्टल एक वन-स्टॉप प्लेटफ़ॉर्म है जो भारत में विदेशी छात्रों की शिक्षा को आसान बनाएगा।
अन्य तथ्य
प्रमुख शिक्षा संस्थानों के साथ साझेदारी:- · राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क। · राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद। · राष्ट्रीय महत्व के संस्थान। |
उद्देश्य :- भारत को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाना है।
|
राज्य समाचार
केरल
- केरल में, मालाबार नदी महोत्सव का नौवां संस्करण कोझिकोड के तुषार गिरी में शुरू हुआ है।
- तीन दिवसीय कार्यक्रम इरुवांझीपुझा और चालीपुझा नदियों पर आयोजित किया जाएगा।
अन्य तथ्य
शुरूआत : 2013 से आयोजनकर्ता : केरल एडवेंचर टूरिज्म प्रमोशन सोसाइटी और कोझिकोड जिला पर्यटन संवर्धन परिषद |
केरल के बारे में |
साक्षरता : 93.91% विधान सभा सीट : 140 राज्यसभा सीट : 9 लोकसभा सीट : 20 जनसंख्या : 33,387,677 लिंगानुपात : 1,084 महिलायें/1000 पुरुष |
गठन : 1 नवम्बर 1956 राजधानी : तिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम) मुख्यमंत्री : पिनाराई विजयन राज्यपाल : आरिफ मोहम्मद खान |
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
नाइजर में सैन्य तख्ता-पलट
- नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम ने अमेरिका सहित पूरे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है।
- 27 जुलाई को नाइजर की सेना ने तख्तापलट कर राष्ट्रपति बजौम को राजधानी नियामे में उनके आवास पर बंधक बना लिया था।
नाइजर
राजधानी: नियामी |
मुद्रा : CFA फ्रैंक (XOF) |
फ्रांस से आजादी : 1960 |
खेल
खेलो इंडिया केंद्र
- खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इस साल के अंत तक देशभर में एक हजार “खेलो इंडिया केंद्र” खोले जाएंगे।
- उन्होंने कहा किपूर्वोत्तर राज्यों में अब तक 227 खेलो इंडिया केंद्र खोले जा चुके हैं।
खेलों इंडिया यूथ गेम के बारे में
· मंत्रालय : युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय · मुख्यालय : नई दिल्ली · उद्देश्य : जमीनी स्तर की प्रतिभा की खोज
|
· खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 · संस्करण : पांचवां संस्करण · आयोजित : 30 जनवरी से 11 फ़रवरी तक · टॉप : महाराष्ट्र 56 स्वर्ण, 55 रजत और 50 कांस्य पदक |
सुब्रोतो मुखर्जी खेल शिक्षा सोसायटी
- सुब्रोतो मुखर्जी खेल शिक्षा सोसायटी ने फुटबॉल को बढावा देने के लिए “अखिल भारतीय फुटबॉल परिसंघ” के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।
- सुब्रोतो मुखर्जी खेल शिक्षा सोसायटी1960 से सुब्रोतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है।
फुटबॉल टूर्नामेंट
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) :- गठन : 23 जून 1937 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष : कल्याण चौबे |
भारत में फुटबॉल लीग और टूर्नामेंट · इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) · आई-लीग · डूरंड कप |
· सुब्रतो कप · संतोष ट्रॉफी · आईएफए शील्ड |
व्यक्ति विशेष समाचार
समीर सक्सेना
- वाइस एडमिरल‘समीर सक्सेना’ ने पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला है।
भारतीय नौसेना
· नौसेना दिवस : 4 दिसंबर · आदर्श वाक्य : जल के भगवान हमारे लिए शुभ हों · पूर्वी कमान का मुख्यालय : विशाखापट्टनम |
· चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ : जनरल अनिल चौहान · नौसेना प्रमुख : एडमिरल आर हरि कुमार |