GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 01 Aug, 2023

राष्‍ट्रीय समाचार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)

  • इसरो ने PSLV-C55 रॉकेट से सिंगापुर के दो उपग्रह कक्षा में सफलता पूर्वक स्थापित किया। 
  • यह प्रक्षेपण इसरो की वाणिज्यिक शाखा ‘न्‍यू स्‍पेस इंडिया लिमिटेड’ के जरिये किया गया।

ISRO

अध्यक्ष : एस. सोमनाथ

मुख्‍यालय : बेंगलुरू, कर्नाटक 

स्‍थापित : विक्रम साराभाई 

स्थापना वर्ष: 15 अगस्त 1969

·   यह पीएसएलवी की 57वीं उड़ान है

·   पीएसएलवी-सीए का 16वां मिशन है।

सिंगापुर के उपग्रह:- 

1.    न्यूलियन, ओआरबी -12 स्ट्राइडर

2.    गैलासिया -2, स्कूब- द्वितीय

आर्केड और वेलॉक्स-एएम 

वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर फोरम (WCCF) 

  • बेंगलुरु ‘वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर फोरम’ (WCCF)  में शामिल होने वाला पहला भारतीय शहर बना है। 
  • बेंगलुरु फोरम में शामिल होने वाला 41वां शहर है। 

बेंगलुरु

·  राज्य : कर्नाटक

·  इसे 'भारत की सिलिकॉन वैली’ कहा जाता है।

यहां भारत का पहला इंटरैक्टिव संगीत संग्रहालय 2019 में खुला था।

यहां दक्षिण भारत का पहला प्रमुख निजी कला संग्रहालय , म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट एंड फ़ोटोग्राफ़ी (एमएपी), फरवरी 2023 में खोला गया। 

सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई योजना

  • पीएम मोदी ने गुजरात के जामनगर के पास अजी 3 बांध पर सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई (SAUNI) परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। 

गुजरात 

गठन : 1 मई 1960

राजधानी: गांधीनगर

राज्‍यपाल : आचार्य देव व्रत 

विधान सभा सीट : 182 

लोकसभा सीट : 26 

राज्‍यसभा सीट : 11

साक्षरता: 78.03% (राष्ट्रीय: 74.04%)

राज्‍य समाचार

बिहार 

  • बिहार और एशियाई विकास बैंक (ADB) के बीच 295 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है।

बिहार 

गठन  : 22 मार्च, 1912

राजधानी : पटना

राज्‍यपाल : राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

विधान सभा सीट : 243

लोकसभा सीट : 40 

राज्‍यसभा सीट : 16 

जनसंख्‍या (2011) : 10,40,99,452

साक्षरता : लगभग 61.80% 

राजस्थान

  • राजस्थान सरकार की शहरी सेवाओं के विस्तार के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा 200 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है।

राजस्थान

गठन : 1 नवंबर, 1956

राजधानी : जयपुर

राज्‍यपाल : कलराज मिश्र

विधान सभा सीट : 200

लोकसभा सीट : 25

राज्‍यसभा सीट : 10

जनसंख्‍या : 6.85 करोड़ (देश में 8वाँ) 

साक्षरता दर : 66.1% (देश में 26वाँ) 

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

इंडो-स्विस इनोवेशन प्लेटफॉर्म

  • भारत-स्विट्जरलैंड सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए इंडो-स्विस इनोवेशन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जाएगा। 

स्विट्जरलैंड

राजधानी : बर्न मुद्रा : स्विस फ्रांक (CHF) राष्ट्रपति : जोहान श्नाइडर-अम्मान

म्यांमार में आपातकाल

  • म्यांमार में आपातकाल 6 महीने के लिए फिर से बढ़ा दिया गया। 
  • म्यांमार में 2021 में हुए तख्‍तापलट के बाद आपातकाल लगाया गया था और अब चौथी बार इसका विस्तार किया जा रहा है।

म्यांमार

राजधानी: नेपीडॉ मुद्रा: क्यात

खेल

स्पेनिश हॉकी फेडरेशन टूर्नामेंट

  • टेरेसा में महिला हॉकी में भारत ने मेजबान स्पेन को हराकर तीन देशों की टॉर्नियो डेल सैंटिनेरियो प्रतियोगिता जीत ली है। 
  •  स्‍पेन की हॉकी फेडरेशन की सौवीं वर्षगांठ के अवसर पर इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

व्‍यक्ति विशेष समाचार

रतन टाटा

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा उद्योगपति ‘रतन टाटा’ को प्रथम ‘उद्योग रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  • महाराष्ट्र में युवा उद्यमी, महिला उद्यमी और मराठी उद्यमी को भी पुरस्कार दिए जाएंगे।

महाराष्‍ट्र

 

पुनर्गठन  : 1 मई 1960

राजधानी  : मुंबई

राज्यपाल  : रमेश बैस 

जनसँख्या  : 11,23,74,333

विधान सभा सीट : 288

लोकसभा सीट : 48

राज्‍यसभा सीट : 19

साक्षरता  : 79.85 %

लिंगानुपात  : 925

रितेश चौहान

  • रितेश चौहान को कृषि और किसान कल्याण विभाग के तहत प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana – PMFBY) और संयुक्त सचिव, कृषि के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • ये आशीष कुमार भूटानी का स्थान लेंगे। 

प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना

आरंभ : 2016

लक्ष्य  : किसानों को फसल के खराब होने की स्थिति में बीमा कवर प्रदान करना

नोडल मंत्रालय  : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

क्रियान्वयन क्षेत्र  : सभी राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश 

उद्देश्य:-

·   किसानों को स्वैच्छिक फसल बीमा की सुविधा प्रदान करना।

·   फसल के नुकसान होने पर किसानों को बीमा कवरेज और वित्तीय सहायता प्रदान करना।

·   कृषि क्षेत्र में ऋण के प्रवाह को सुनिश्चित करना।

शंकरी चंद्रन

  • ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च साहित्य सम्मान ‘माइल्स फ्रैंकलिन’ साहित्य पुरस्कार 2023 से श्रीलंकाई मूल की लेखिका ‘शंकरी चंद्रन’ को सम्मानित किया गया है।

 प्रोफेसर गणेशन कन्नाबीरन

  • शिक्षाविद् प्रोफेसर गणेशन कन्नाबीरन को मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) का नया निदेशक नियुक्त किया गया। 

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद

गठन : 1994

मुख्यालय : बैंगलोर, कर्नाटक

·      यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है।

यह उच्चतर शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन उनकी शासी संरचना, शिक्षण और अधिगम, अनुसंधान आदि सहित कई अन्य मापदंडों के आधार पर करता है।

विविध

जी 20 महिला एम्‍पावर सम्‍मेलन

  • जी-20, दो दिवसीय महिला एम्‍पावर सम्‍मेलन गुजरात के गांधीनगर में शुरू हुआ। 
  • केन्‍द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी इसका उद्घाटन करेंगी।

जी 20 

गठन : 1999

वर्तमान अध्‍यक्ष देश : भारत  

भारत के जी20 शेरपा : अमिताभ कांत

सिध्‍दांत : वसुधैव कुटुम्बकम

 

Latest Courses