विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा

Fri 10 Apr, 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ
विज्ञापन संख्या-09- परीक्षा / 2026
विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा
(प्रा0अ0प0-2025) /10
विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि - 10-04-2026
ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करना प्रारम्भ होने की तिथि-09-06-2026
ऑनलाइन आवेदन/ शुल्क जमा / आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि- 29-06-2026
शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि-06-07-2026

विशेष कथन- उपर्युक्त विज्ञापन के सापेक्ष आवेदन सबमिट करने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 29-06-2026 है। इस तिथि के बाद कोई आवेदन / शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी के द्वारा अपने आवेदन-पत्र का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाला जा सकेगा, जब तक कि उसके द्वारा जमा शुल्क का समायोजन बैंक द्वारा नहीं कर दिया जाता । अतः अभ्यर्थी के द्वारा बैंक से शुल्क का समायोजन दिनांक-29-06-2026 तक अथवा उसके पश्चात विलम्बतम 07 दिवस के अन्दर अर्थात दिनांक-06-07-2026 तक अनिवार्य रूप से करा लिया जाए। इस अवधि में अभ्यर्थी द्वारा अपने आवेदन-पत्र में अनुमन्य विवरण को संशोधित भी किया जा सकता है ।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के विज्ञापन संख्या - 09- परीक्षा / 2026, विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक / अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा0 अ0प0-2025) / 10 के अंतर्गत सचिवालय प्रशासन विभाग के नियंत्रणाधीन विधान भवन रक्षक के रिक्त 120 पदों एवं विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक के रिक्त 50 पदों, कुल रिक्त 170 (120+50) पदों पर चयन हेतु भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं ।

विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक / अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025 ) / 10 हेतु केवल वही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो विज्ञापित पद हेतु वांछित अनिवार्य अर्हता धारित करते हों तथा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (Preliminary Eligibility Test - PET -2025) में सम्मिलित हुए हों एवं उन्हें आयोग द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 का स्कोर कार्ड निर्गत किया गया हो । मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग उनके प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा- 2025 (Preliminary Eligibility Test - PET 2025) के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार की जाएगी तथा शार्टलिस्ट किए गये अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2025 में वास्तविक (Absolute) स्कोर अथवा नार्मलाइज़्ड स्कोर में शून्य या उससे कम / ऋणात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु शार्टलिस्ट नहीं किया जाएगा ।

 

आवेदन शुल्क

1 अनारक्षित - 25.00

2 अन्य पिछड़ा वर्ग - 25.00

3 अनुसूचित जाति - 25.00

4 अनुसूचित जनजाति - 25.00

 

अर्हता

सचिवालय प्रशासन विभाग

विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक/ अग्नि रक्षक अनिवार्य अर्हता (शैक्षिक)- उत्तर प्रदेश सचिवालय सुरक्षा और अग्निशमन सेवा नियमावली, 2000 यथासंशोधित (प्रथम संशोधन - 2007, द्वितीय संशोधन-2009, तृतीय संशोधन-2014, चतुर्थ संशोधन- 2015 एवं पंचम संशोधन-2023) के भाग-4 नियम-8 के अनुसार सेवा में विधान भवन रक्षक एवं विधान विधान भवन आग्निक / अग्निरक्षक के पदों पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इण्टरमीडिएट की परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।

अधिमानी अर्हता- उत्तर प्रदेश सचिवालय सुरक्षा और अग्निशमन सेवा नियमावली, 2000 यथासंशोधित (प्रथम संशोधन-2007, द्वितीय संशोधन-2009, तृतीय संशोधन - 2014, चतुर्थ संशोधन- 2015 एवं पंचम संशोधन-2023) के भाग-4 नियम-9 के अनुसार अन्य बातों के समान होने पर सीधी अग्नि रक्षक भर्ती के मामले में ऐसे अभ्यर्थी को अधिमान दिया जाएगा जिसने -

(एक) प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 02 वर्ष की अवधि तक सेवा की हो, या

(दो) राष्ट्रीय कैडेट कोर का 'बी' प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो।

 

आयु

18 वर्ष से 40 वर्ष

 

शारीरिक मानदण्ड व शारीरिक दक्षता परीक्षा

सचिवालय प्रशासन विभाग विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक शारीरिक माप परीक्षण - उत्तर प्रदेश सचिवालय सुरक्षा और अग्निशमन सेवा नियमावली, 2000 यथासंशोधित प्रथम संशोधन - 2007, द्वितीय संशोधन - 2009, तृतीय संशोधन- 2014, चतुर्थ संशोधन- 2015 एवं पंचम संशोधन- 2023 ) के भाग-4 नियम-13 (परिशिष्ट 'ख' ) के अनुसार विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक के पदों पर सीधी भर्ती के लिए निम्नलिखित शारीरिक स्वस्थता के मानक की अपेक्षा की जायेगी:

1- पुरूष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शारीरिक मानक-

ऊँचाई

(1) सामान्य/अन्य पिछड़े वर्ग/अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेन्टीमीटर।

(2) अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेन्टीमीटर।

सीना

(1) सामान्य/अन्य पिछड़े वर्ग/अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए फुलाने पर 84 सेन्टीमीटर न्यूनतम ।

(2) अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए फुलाने पर 82 सेन्टीमीटर न्यूनतम ।

नोट:- न्यूनतम 5 सेन्टीमीटर का फुलाव अनिवार्य है।

2- महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शारीरिक मानक-

ऊँचाई

(1) सामान्य/अन्य पिछड़े वर्ग/अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेन्टीमीटर।

(2) अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 147 सेन्टीमीटर है।

वजन- 45 से 58 किलोग्राम ।

नोटः- उक्त शारीरिक माप परीक्षण (शारीरिक स्वस्थता के मानक) अर्हकारी प्रकृति का है तथा चयन का आधार लिखित परीक्षा है । लिखित परीक्षा के आधार पर शार्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों हेतु उक्त परीक्षण आयोग द्वारा आयोजित किया जायेगा, जिसमें उक्त अर्हकारी शारीरिक स्वस्थता के मानक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जायेगी ।

 

परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम

विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक के सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर चयन हेतु

मुख्य परीक्षा (लिखित परीक्षा) की परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम

लिखित परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे तथा समयावधि दो घण्टा होगी। परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंकन (निगेटिव मार्किंग) का प्रावधान है, जो उस प्रश्न हेतु निर्धारित अंक का 25 प्रतिशत अर्थात 1⁄4 होगी।

परीक्षा योजना

परीक्षा के भाग, विषय, प्रश्नों की संख्या, कुल अंक और समयावधि नीचे दिये गये विवरण के अनुसार होगा –

भाग विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक समयावधि

भाग-1

1) भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 10 10 दो घण्टा (120 मिनट)

2) भारत एवं विश्व का भूगोल 05 05

3) भारत का आर्थिक एवं सामाजिक विकास 05 05

4) भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान 10 10

5) सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 10 10

6) पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबन्धन 10 10

7) भारत में खेल 05 05

8) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ 10 10

भाग-2 कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान 15 15

भाग-3 उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी 20 20

योग 100 100

 

पाठ्यक्रम

भाग-1

(1) भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

भारतीय इतिहास के अंतर्गत सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं राजनैतिक पक्षों की जानकारी । भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन- स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीयता का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के संबंध में सारपरख जानकारी।

(2) भारत एवं विश्व का भूगोल

भारत के भूगोल के अंतर्गत देश के भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल, कृषि, बागवानी, वानिकी एवं पशुपालन, जनसंख्या एवं नगरीकरण का प्रारूप, स्मार्ट सिटी एवं स्मार्ट विलेज से सम्बन्धित जानकारी | विश्व भूगोल के बारे में सामान्य जानकारी।

(3) भारत का आर्थिक एवं सामाजिक विकास

सतत विकास, गरीबी उन्मूलन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल आदि। उम्मीदवारों का परीक्षण जनसंख्या, पर्यावरण और शहरीकरण के बीच संबंधों और समस्याओं के संबंध में किया जाएगा।

(4) भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान

भारत में संवैधानिक विकास, भारतीय संविधान, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन, पंचायतीराज एवं स्थानीय स्वशासन, लोक नीति एवं आधिकारिक मुद्दे तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली के ज्ञाना

(5) सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

सामान्य विज्ञान के प्रश्न दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य परिबोध एवं जानकारी पर आधारित होंगे।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में भारत की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति का दैनिक जीवन में अनुप्रयोग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ, प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण | नवीन प्रौद्योगिकियों का विकास, द्विअनुपयोगी एवं तकनीकि उपयोगी प्रौद्योगिकियां।

(6) पर्यावरण पारिस्थितिकी तथा आपदा प्रबन्धन

पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दों से सम्बन्धित सामान्य जानकारी।

भारत में आपदाएं, आपदा न्यूनीकरण एवं आपदा प्रबन्धन। आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) एवं राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) तथा भारत में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य कर रही विभिन्न संस्थाएं।

(7) भारत में खेल

खेल यथा- एथलेटिक्स, जूडो, कबड्डी, वालीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, भारोत्तोलन, फुटबॉल, तैराकी, खो-खो आदि से सम्बन्धित नियमों एवं अन्य सामान्य जानकारियां। भारत में खेलों को बढ़ावा देने हेतु किये जा रहे प्रयास तथा उपलब्धियाँ ।

(8) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर हाल के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का ज्ञाना

भाग-2

(कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान)

• कम्प्यूटर, सूचना तकनीकी, इन्टरनेट एवं वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का इतिहास, परिचय एवं अनुप्रयोगा

• निम्नलिखित बिन्दुओं सम्बन्धी सामान्य ज्ञान-

 हार्डवेयर एवं साफ्टवेयर |

 इनपुट एवं आउटपुटा

 इन्टरनेट प्रोटोकॉल/आई0पी0 एड्रेस।

 आई0टी0 गैजेट एवं उनका अनुप्रयोग।

 ई-मेल आई0डी0 को बनाना एवं ई-मेल का प्रयोग/संचालना

 प्रिंटर, टेबलेट एवं मोबाइल का संचालन।

 वर्ड प्रोसेसिंग (MS-Word) एवं ऐक्सेल प्रोसेसिंग (MS-Excel) के महत्वपूर्ण तत्व

 ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेस |

• डिजिटल वित्तीय उपकरण और अनुप्रयोग।

• भविष्य के कौशल और साइबर सुरक्षा ।

• कम्प्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले तकनीकी विकास एवं नवाचार (आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स, बिग डेटा प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग, इन्टरनेट ऑफ थिंग्स) तथा इस क्षेत्र में भारत की उपलब्धियाँ आदि।

भाग-3

(उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी)

उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषायें, विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज और पर्यटन, भौगोलिक परिदृश्य एवं पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टी, वन, वन्यजीव, खान और खनिज, अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, व्यवसाय और रोजगार, राजव्यवस्था एवं प्रशासन, समसामयिक घटनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश राज्य की उपलब्धियाँ आदि।

 

Examination Plan and Syllabus of Main Examination (Written Examination) for selection to the vacant posts of direct recruitment of Council House Guard and Fireman/Fire Guard

There will be one question paper in the written examination, which will contain 100 questions and the total time duration will be two hours. The questions of the examination will be objective and multiple-choice type. Each question will be of one mark. There is a provision of negative marking for each wrong answer, which will be 25 percent i.c. 4 of the marks prescribed for that question.

Examination Plan

The parts of examination, subjects, number of questions, total marks and time period will be as per the details given below-

Part - Subject Number of Questions Total Marks Time Period

Part-1

1) History of India and Indian National Movement 10 10 Two Hours (120 Minutes)

2) Geography of India and World 05 05

3) Economic and Social development of India 05 05

4) Indian Polity and Indian Constitution 10 10

5) General Science and Technology 10 10

6) Environmental Ecology and Disaster Management 10 10

7) Sports in India 05 05

8) Current Events of National and International Importance 10 10

Part-2 Knowledge of concepts of Computer and Information

Technology and contemporary technological development and innovation in this field 15 15

Part-3 General information related to the State of Uttar Pradesh 20 20

Total 100 100

 

 

SYLLABUS

Part-1

(1) History of India and Indian National Movement

Information on the social, cultural, economic and political aspects of Indian history. The Indian National Movement- A comprehensive information of the freedom movement, the rise of nationalism and the attainment of independence.

(2) Geography of India and World

Information on the country's physical, social and economic geography, agriculture, horticulture, forestry, animal husbandry, population and urbanization patterns, smart cities and smart villages under the geography of India. General information about the world geography.

(3) Economic and Social development of India

Sustainable development, poverty alleviation, demography, social sector initiatives etc. Candidates will be tested on the relationship and problems between population, environment and urbanization.

(4) Indian Polity and Indian Constitution

Knowledge of political system including constitutional development in India, Indian Constitution, Indian political system and governance, Panchayati Raj and local self-govemment, public policy and official issues and community development.

(5) General Science and Technology

General Science questions will be based on general understanding and knowledge of science, including topics related to everyday experience and observation.

Science and Technology - Application of India's Science and Technology policy in everyday life, development and national security. Achievements of Indians in science and technology, indigenization of technology. Development of new technologies, dual- use and technologically useful technologies.

(6) Environmental Ecology and Disaster Management

General information on general issues related to environmental ecology, biodiversity and climate change.

Disasters in India, disaster mitigation and disaster management. Disaster Management Act-2005, National Disaster Management Authority (NDMA), State Disaster Management Authority (SDMA), National Disaster Response Force (NDRF) and State Disaster Response Force (SDRF) and various agencies working in the field of disaster management in India.

(7) Sports in India

Rules and other general information related to sports such as athletics, judo, kabaddi, volleyball, badminton, wrestling, weightlifting, football, swimming, kho-kho etc. Efforts and achievements being made to promote sports in India.

(8) Current Events of National and International Importance

Knowledge of recent important developments at both national and international levels.

Part-2

(Knowledge of Concepts of Computer and Information Technology and Contemporary Technological Development and Innovation in this field)

• History, Introduction and Application of Computer, Information Technology, Internet and World Wide Web (WWW).

• General Knowledge related to:

 "Hardware and Softwarc.

 Input and Output.

 "Internet Protocol/IP Address.

 IT gadgets and their applications.

 Creation of e-mail ID and use/operation of e-mail.

 "Operation of Printer, Tablet and Mobile.

 Important elements of Word Processing (MS-Word) and Excel Processing (MS-Excel).

 "Operating System, Social Networking, e-Govcmance.

• Digital Financial Tools and Applications.

• Future Skills and Cyber Security.

• Technological Development and Innovation in the field of Computer and Information Technology (Artificial Intelligence, Big Data Processing, Deep Learning, Machine Learning, Internet of Things) and India's achievements in this field etc.

Part-3

(General Information related to the State of Uttar Pradesh)

History of Uttar Pradesh, Culture, Art, Architecture, Festivals, Folk Dances, Literature, Regional Languages, Heritage, Social Customs and Tourism, Geographical Landscape and Environment, Natural Resources, Climate, Soil, Forests, Wildlife, Mines and Minerals, Economy, Agriculture, Industry, Business and Employment, Polity and Administration, Current Events and achievements of Uttar Pradesh State in various fields ctc.

Apply Online

Click Here

Official Notification

Click Here

Official Website

Click Here

Latest Courses