06 August, 2026
GK Update
Tue 18 Aug, 2026
राष्ट्रीय समाचार
12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक

- 12वें ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक का आयोजन केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में नई दिल्ली में किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
भारत द्वारा निर्धारित 4 प्राथमिकता वाले क्षेत्र :
ब्रिक्स (BRICS) :
शिखर सम्मेलन और अध्यक्षता :
|
'ऐपकॉम्स 2.0' का शुभारंभ

- केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार गोयल ने उन्नत अपील और शिकायत प्रबंधन प्रणाली 'ऐपकॉम्स 2.0' (AppCoMS 2.0) का शुभारंभ किया।
- इस ऑनलाइन वेब पोर्टल का पहला चरण मूल रूप से सितंबर 2016 में पेश किया गया था
सम्बन्धित तथ्य :
केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) :
राज्य सूचना आयोग :
सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 :
|
पुस्तकें और लेखक
'जनप्रिय नेता वेंकैया नायडू: उदयगिरि से उपराष्ट्रपति तक' का विमोचन

- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की जीवनी पर आधारित हिंदी पुस्तक 'जनप्रिय नेता वेंकैया नायडू: उदयगिरि से उपराष्ट्रपति तक' का विमोचन किया।
- इस पुस्तक के लेखक पूर्व राज्यसभा सांसद वाई. लक्ष्मी प्रसाद हैं।
- यह पुस्तक भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के एक साधारण किसान परिवार से उठकर देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद (उपराष्ट्रपति) तक पहुँचने की जीवन यात्रा, उनके राजनीतिक संघर्षों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण को रेखांकित करती है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुरस्कार और सम्मान
जनरल धीरज सेठ नेपाली सेना नेपाली सेना के मानद जनरल के पद से सम्मानित

- भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल द्वारा काठमांडू के 'शीतल निवास' में आयोजित समारोह में 'नेपाली सेना' के मानद जनरल की उपाधि से सम्मानित किया गया।
- जनरल धीरज सेठ नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगदेल के निमंत्रण पर रविवार को नेपाल पहुंचे थे।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत-नेपाल सैन्य संबंध: मानद जनरल उपाधि :
सामरिक महत्व:
नेपाल :
|
200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों यूएन मेडल से सम्मानित

- दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) के तहत तैनात 210 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।
- इस सम्मानित टुकड़ी में 6 महिला शांति सैनिक और 7 स्टाफ अधिकारी भी शामिल हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
संयुक्त राष्ट्र शांति सेना :
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
देश की बेरोजगारी दर जुलाई 2026 में

- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी मासिक आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण रिर्पोट के अनुसार, देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की कुल बेरोजगारी दर जुलाई 2026 में घटकर 5.1% हो गई, जो जून में 5.5% थी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
ज़ाम्बिया राष्ट्रपति चुनाव

- ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा दूसरे पांच वर्षीय कार्यकाल के लिए फिर से निर्वाचित हुए।
- चुनाव आयोग के अनुसार, हिचिलेमा को 29 लाख 65 हजार 326 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, विपक्षी नेता ब्रायन मुंडुबिले को 18 लाख 56 हजार 217 वोट मिले।
सम्बन्धित तथ्य :
जाम्बिया:
|
पर्यावरण समाचार
'घासभूमि और अन्य खुली प्राकृतिक पारिस्थितिकी' के लिए पहली गाइड

- भारत ने अपनी पहली 'घासभूमि और अन्य खुली प्राकृतिक पारिस्थितिकी' गाइड जारी किया।
सम्बन्धित तथ्य :
भारत के प्रमुख घास के मैदान और खुले आवास :
|
तूफान लाला

- अमरीका के हवाई प्रांत के बिग आइलैंड में ‘तूफान लाला’ ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त किया।
सम्बन्धित तथ्य :
चक्रवातों के स्थानीय नाम :
|
खेल समाचार
एशियन जूनियर ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2026

- एशियन जूनियर ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2026 में भारत के विग्नेश वेमुला ने ओपन वर्ग में और सरन्या देवी नरहरि ने गर्ल्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
- यह प्रतियोगिता 17 अगस्त 2026 को मुंबई के ITC मराठा शेराटन में महाराष्ट्र चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।
सम्बन्धित तथ्य :
ओपन वर्ग में क्लीन स्वीप: भारत ने तीनों शीर्ष पदक जीते
गर्ल्स वर्ग:
|









