GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 16 Aug, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

‘सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले’ नामक अभियान का आयोजन

  • 80वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले’ नामक अभियान का आयोजन किया गया, जो फिजी से शुरू होकर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में संपन्न हुआ।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

अभियान का परिचय:

  • अभियान का नाम : सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले
  • अवसर : भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026)
  • फ्लैगशिप पहल : 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत
  • आयोजक : संस्कृति मंत्रालय एवं विदेश मंत्रालय (भारतीय मिशन)

अभियान की मुख्य विशेषताएं:

  • प्रारंभ (शुरुआत) : सुवा, फिजी (भारतीय उच्चायोग) से
  • समापन : सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका (भारतीय वाणिज्य दूतावास) में
  • अवधारणा : सूर्य की उगती किरणों और टाइम ज़ोन का अनुसरण करते हुए तिरंगा फहराना
  • शामिल दूतावास/मिशन : यह रिले 19 घंटे से अधिक समय तक निरंतर चली, जिसमें 54 भारतीय मिशनों और प्रभागों को शामिल करते हुए 50 से अधिक देशों को भौगोलिक रूप से जोड़ा गया
  • नोडल नोड्स: यह मुख्य रूप से प्रशांत क्षेत्र, एशिया, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका के महाद्वीपों से होकर गुजरी

प्रमुख उद्देश्य और महत्व:

  • वैश्विक जुड़ाव : प्रशांत महासागर, एशिया, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका महाद्वीपों को ध्वजारोहण श्रृंखला से जोड़ना।
  • विशेष स्मरणोत्सव : 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दूतावासों में सामूहिक राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन।
  • संदेश : तिरंगा सीमाओं से परे जाकर विश्वभर में फैले भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों को एकजुट करता है।

80वां स्वतंत्रता दिवस

  • भारत ने 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, जो 1947 में ब्रिटिश शासन से आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।
  • इस वर्ष का विषय है 'युवा शक्ति के लिए विकसित भारत@2047', जो 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में भारत के युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालता है।
  • भारत के प्रधानमंत्री प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।
  • इसके अलावा, 2026 वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ का भी प्रतीक है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पहला स्वतंत्रता दिवस : 15 अगस्त 1947
  • स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री : पंडित जवाहरलाल नेहरू (15 अगस्त 1947 को लाल किले के लाहौरी गेट पर पहली बार तिरंगा फहराया)
  • राष्ट्रगान ('जन गण मन') के रचयिता : रवींद्रनाथ टैगोर (1911 में लिखा गया, 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान स्वीकार किया गया)
  • राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन : पिंगली वेंकैया द्वारा तैयार किया गया (22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया)
  • ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात : 3 : 2
  • रेडक्लिफ रेखा (Redcliffe Line): भारत और पाकिस्तान की सीमाओं का निर्धारण करने वाली यह रेखा आजादी के दो दिन बाद 17 अगस्त 1947 को प्रकाशित हुई थी
  • 80वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री का यह 13वां लगातार संबोधन था।

प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत@2047' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 'सप्तधारा' (सात सुधार स्तंभों) का अनावरण किया:

  • विनिर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला: 'मेक इन इंडिया' का विस्तार कर भारत को उत्पादन, डिजाइन और निर्यात का वैश्विक हब बनाना
  • कृषि और खाद्य प्रसंस्करण: किसानों की आय बढ़ाना और कृषि उत्पादों को वैश्विक ब्रांड बनाना
  • प्रौद्योगिकी और नवाचार: एआई (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर का नेतृत्व।
  • पीएम गति शक्ति: अगली पीढ़ी के मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का विकास
  • रक्षा शक्ति: उन्नत तकनीकों (ड्रोन, हाइपरसोनिक सिस्टम) में पूर्ण आत्मनिर्भरता।
  • हरित और नीली अर्थव्यवस्था: नवीकरणीय ऊर्जा और गहरे समुद्र में संसाधनों की खोज
  • सॉफ्ट पावर और रचनात्मक अर्थव्यवस्था: योग, आयुर्वेद और मनोरंजन क्षेत्र के माध्यम से वैश्विक कल्याण को बढ़ावा देना।

युवा, शिक्षा और प्रौद्योगिकी घोषणाएं :

  • एआई स्किलिंग : आगामी एक वर्ष में 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ट्रेनिंग देने की बड़ी घोषणा की गई।
  • मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग : गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर कोचिंग के वित्तीय बोझ को कम करने के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सरकार द्वारा मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग शुरू करने का निर्णय
  • सेमीकंडक्टर विनिर्माण: घोषणा की गई कि भारत में 3 संयंत्रों में वाणिज्यिक उत्पादन और निर्यात शुरू हो चुका है, और आने वाले वर्षों में 5 से 8 नए संयंत्र स्थापित किए जाएंगे

ऊर्जा सुरक्षा और अवसंरचना :

  • परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य: वर्ष 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का दीर्घकालिक लक्ष्य रखा गया। इसके हिस्से के रूप में इसी दशक में 5 नए परमाणु रिएक्टर शुरू किए जाएंगे
  • 'समृद्ध मंथन' : गहरे समुद्र में खनिज और ऊर्जा अन्वेषण के लिए भारत के तटीय जल को खोलने की इस नई पहल की घोषणा की गई
  • फॉर्च्यून 500 लक्ष्य: भारतीय विनिर्माण को इस स्तर पर ले जाने का लक्ष्य ताकि देश की कम से कम 50 कंपनियां फॉर्च्यून 500 (Fortune 500) की सूची में शामिल हो सकें
  • मिशन ओलंपिक 2036: वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों में भारत की दावेदारी की पुष्टि करते हुए, 5 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए देशव्यापी 'टैलेंट हंट' (प्रतिभा खोज अभियान) शुरू करने की घोषणा की गई ताकि विश्व स्तरीय एथलीट तैयार किए जा सकें

पश्चिम बंगाल में ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ लागू

  • पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 अगस्त 2026 से राज्य में पहली बार ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (AB-PMJAY) को आधिकारिक तौर पर लागू किया।
  • इस कदम के साथ ही पश्चिम बंगाल इस योजना को अपनाने वाला देश का 36वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, जिससे अब पूरे भारत में इस स्वास्थ्य योजना का राष्ट्रव्यापी कवरेज (Nationwide Rollout) पूरा हो चुका है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पश्चिम बंगाल सरकार (मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के बीच हुए समझौते (MoU) के बाद इसे राज्य में लागू किया गया है।
  • राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के 'खेला होबे दिवस' के स्थान पर अब 16 अगस्त को 'आयुष्मान दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है।
  • जो लोग केंद्र के आयुष्मान भारत के पात्रता मानदंडों में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना' (MMSBY) के तहत कवर किया जाएगा। इसके अलावा राज्य की पुरानी 'स्वास्थ्य साथी' योजना को अगले कुछ महीनों में चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया जाएगा।
  • योजना का खर्च केंद्र और राज्य सरकार के बीच 60:40 के अनुपात में साझा किया जाएगा।
  • बंगाल में इस योजना से लगभग 1.5 करोड़ परिवारों (करीब 6 करोड़ लोगों) को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को भी इस दायरे में शामिल किया गया है।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) :

  • प्रकार : एक केंद्र प्रायोजित योजना है।
  • लॉन्च तिथि: 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसकी शुरुआत की गई थी
  • लॉन्च का स्थान: रांची, झारखंड से इस योजना को पूरे भारत में लागू किया गया
  • नोडल एजेंसी: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (National Health Authority - NHA) इसे केंद्रीय स्तर पर लागू करता है।
  • मंत्रालय: यह योजना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आती है.
  • आयुष्मान भारत दिवस: प्रतिवर्ष 30 अप्रैल को देश में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है
  • लाभ/कवरेज : प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर (माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए)
  • सहकारी संघवाद : स्वास्थ्य संविधान की राज्य सूची (State List - Entry 6) का विषय है।
  • यह योजना आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) और ABHA (Ayushman Bharat Health Account) आईडी से जुड़ी हुई है, जिससे मरीजों के डिजिटल मेडिकल रिकॉर्ड्स को ट्रैक करना आसान हो जाता है

छोटे करदाताओं की विदेशी संपत्ति खुलासा योजना, 2026

  • केंद्र सरकार ने छोटे करदाताओं के लिए अघोषित विदेशी संपत्तियों और आय का खुलासा करने हेतु समयबद्ध FAST-DS (Foreign Assets of Small Taxpayers-Disclosure Scheme, 2026) की शुरुआत की है।
  • यह योजना 16 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गई है और इसके तहत 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन घोषणाएं दाखिल की जा सकती हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शुरुआत : केंद्र सरकार (आयकर विभाग / वित्त मंत्रालय) द्वारा
  • पहल का नाम : FAST-DS (Foreign Assets of Small Taxpayers – Disclosure Scheme/ छोटे करदाताओं की विदेशी संपत्ति खुलासा योजना)
  • मुख्य उद्देश्य : करदाताओं को अपनी अघोषित विदेशी संपत्तियों और आय का स्वतः और समयबद्ध (Time-bound) खुलासा करने का अवसर देना
  • संबंधित कानून : काला धन (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) और कर अधिरोपण अधिनियम, 2015 [Black Money Act, 2015]
  • क्रियान्वयन संस्था : केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT)

FAST-DS योजना की मुख्य श्रेणियां :

विशेषता श्रेणी 1 (Category 01) श्रेणी 2 (Category 02)
संपत्ति का प्रकार ऐसी विदेशी संपत्ति या आय जिस पर पहले कभी टैक्स नहीं दिया गया। ऐसी संपत्ति जिस पर टैक्स चुकाया जा चुका है (या जब व्यक्ति NRI था तब खरीदी गई थी), लेकिन ITR में दर्ज नहीं की गई।
अधिकतम सीमा (Cap) कुल मूल्य ₹1 करोड़ से अधिक नहीं होना चाहिए। कुल मूल्य ₹5 करोड़ से अधिक नहीं होना चाहिए।
टैक्स / देय शुल्क कुल 60% लेवी (30% टैक्स + 30% अतिरिक्त जुर्माना) ₹1 लाख की फ्लैट फीस (संपत्ति के मूल्य पर कोई टैक्स या जुर्माना नहीं)।
  • CBDT का पूरा नाम : Central Board of Direct Taxes (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड)
  • CBDT की स्थापना : 1964 (केंद्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1963 के तहत)
  • वर्तमान केंद्रीय वित्त मंत्री : निर्मला सीतारमण
  • मुख्यालय : नई दिल्ली

पुरस्‍कार और सम्‍मान

वीरता पुरस्कार 2026

  • स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए 13 मरणोपरांत सहित कुल 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इन वीरता पुरस्कारों में 09 कीर्ति चक्र (07 मरणोपरांत), 01 शौर्य चक्र के लिए ‘बार’, 19 शौर्य चक्र (01 मरणोपरांत), 05 सेना मेडल (वीरता) के लिए ‘बार’, 36 सेना मेडल (वीरता) (05 मरणोपरांत), 03 नौसेना मेडल (वीरता) और 05 वायु सेना मेडल (वीरता) शामिल हैं।
  • लेफ्टिनेंट कर्नल मनेओ फ्रांसिस और मेजर जितेंद्र राठी को कीर्ति चक्र के लिए चुना गया है।
  • हवलदार गजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह, बशीर अहमद, कांस्टेबल जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह, तारिक हुसैन और इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया जाएगा।
  • शौर्य चक्र की पट्टी: यह मेजर आदित्य प्रताप सिंह (राजपुताना राइफल्स / 44 असम राइफल्स) को मिला।
  • राष्ट्रपति ने 89 उल्लेखनीय सैन्य योगदान की आधिकारिक मान्यता को स्वीकृति दी – इनमें भारतीय सेना के 75, भारतीय नौसेना के 04 और भारतीय वायु सेना के 10 जवान शामिल हैं।

वीरता पुरस्कार :

  • सशस्त्र बलों के अधिकारियों/कर्मियों, अन्य कानूनी रूप से गठित बलों और नागरिकों को उनकी बहादुरी और बलिदान के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सैन्य सम्मान हैं।
  • इन पुरस्कारों की घोषणा वर्ष में दो बार (गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर) की जाती है।

वीरता पुरस्कारों का वर्गीकरण {युद्धकालीन वीरता पुरस्कार} :

  • परमवीर चक्र (PVC): भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान। यह दुश्मन के सामने अभूतपूर्व वीरता या आत्म-बलिदान के लिए दिया जाता है
  • महावीर चक्र (MVC): यह दूसरा सबसे बड़ा युद्धकालीन वीरता पुरस्कार है
  • वीर चक्र (VrC): यह तीसरा सबसे बड़ा युद्धकालीन वीरता पुरस्कार है

शांतिकालीन वीरता पुरस्कार :

  • अशोक चक्र (AC): शांतिकाल का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार (परमवीर चक्र के समकक्ष)
  • कीर्ति चक्र (KC): शांतिकाल का दूसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार
  • शौर्य चक्र (SC): शांतिकाल का तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार
  • पुरस्कारों का वरीयता क्रम : परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र, शौर्य चक्र
  • स्थापना: पहले तीन युद्धकालीन पुरस्कारों (PVC, MVC, VrC) की स्थापना 26 जनवरी 1950 को की गई थी, लेकिन इन्हें 15 अगस्त 1947 से प्रभावी माना गया
  • नाम में बदलाव: शांतिकालीन पुरस्कारों की स्थापना 1952 में 'अशोक चक्र श्रेणी-I, II और III' के रूप में हुई थी। 1967 में इनका नाम बदलकर क्रमशः अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र कर दिया गया।
  • प्रथम प्राप्तकर्ता: भारत के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा (कुमाऊं रेजिमेंट) थे

रक्षा समाचार

लोइटर म्यूनिशन प्रणाली खरीदने के लिए समझौता

  • रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए लोइटर म्यूनिशन प्रणाली खरीदने के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और निबे प्राइवेट लिमिटेड के साथ डेढ हजार करोड़ रुपये से अधिक के समझौते पर हस्‍ताक्षर किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • हस्ताक्षरकर्ता पक्ष : रक्षा मंत्रालय और निजी रक्षा निर्माता कंपनियां (टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड व निबे प्राइवेट लिमिटेड)
  • कुल समझौता राशि : 1,500 करोड़ रुपये से अधिक
  • लक्ष्य/उद्देश्य : भारतीय सेना के लिए स्वदेशी 'लोइटर म्यूनिशन' की खरीद
  • मुख्य निर्माता : टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) एवं निबे प्राइवेट लिमिटेड (Nibe Pvt Ltd)
  • महत्व : 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत भारतीय सेना की परिचालन क्षमताओं और सटीकता को बढ़ाना
  • लोइटर म्यूनिशन क्या है? : इसे सामान्य भाषा में 'सुसाइड ड्रोन' या 'कामीकाज़े ड्रोन' कहा जाता है। यह हवा में मंडराकर अपने लक्ष्य की सटीक पहचान करता है और खुद उससे टकराकर विस्फोट कर देता है।
  • वर्तमान रक्षा मंत्री : राजनाथ सिंह
  • वर्तमान थल सेनाध्यक्ष : जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि
  • रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय : नई दिल्ली

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

'विहान' ब्रॉडबैंड नेटवर्किंग चिप के लिए 'फर्स्ट-पास सिलिकॉन' सफलता

  • चेन्नई स्थित स्टार्टअप अहीसा डिजिटल इनोवेशंस ने भारत की डिज़ाइन लिंक्ड इंसेंटिव (DLI) योजना के तहत स्वदेशी VEGA माइक्रोप्रोसेसर पर आधारित 'विहान' (VIHAAN) ब्रॉडबैंड नेटवर्किंग चिप के लिए 'फर्स्ट-पास सिलिकॉन' सफलता हासिल की है।
  • इस चिप को गणतंत्र दिवस पर टेप-आउट किया गया और स्वतंत्रता दिवस पर इसका सफल परीक्षण किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • चिप का नाम : VIHAAN (विहान)
  • उपलब्धि : पहली 'फर्स्ट-पास सिलिकॉन' ब्रॉडबैंड चिप
  • पहल/अभियान : भारत का डिजाइन-आधारित सेमीकंडक्टर अभियान
  • संबंधित मंत्रालय : इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)
  • तकनीकी महत्व : यह पूरी तरह स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई उच्च-गति वाली ब्रॉडबैंड प्रोसेसिंग चिप है, जो भारत के सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) को मजबूती प्रदान करेगी।
  • भारत सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) की शुरुआत : वर्ष 2021 में
  • MeitY के केंद्रीय मंत्री : अश्विनी वैष्णव
  • C-DAC (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग) मुख्यालय : पुणे, महाराष्ट्र
  • भारत की पहली स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर चिप : शक्तिक (SHAKTI - IIT मद्रास द्वारा विकसित)

खेल समाचार

ई-स्पोर्ट्स विश्व कप 2026

  • विश्व के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने फ्रांस के पेरिस में आयोजित ई-स्पोर्ट्स विश्व कप 2026 में शतरंज का खिताब जीतकर इतिहास रचा।
  • 35 वर्षीय नॉर्वेजियन ग्रैंडमास्टर कार्लसन ने फाइनल में बेलारूस के ग्रैंडमास्टर डेनिस लाजाविक को 2-0 (3-1, 3-1) से हराकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विजेता : मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे) — 'टीम लिक्विड' का प्रतिनिधित्व करते हुए
  • उपविजेता : डेनिस लाजाविक (बेलारूस)
  • आयोजन स्थल : पेरिस, फ्रांस (11 से 15 अगस्त 2026)
  • विशेष उपलब्धि: मैग्नस कार्लसन का यह लगातार दूसरा ई-स्पोर्ट्स विश्व कप (EWC) खिताब है। उन्होंने 2025 में आयोजित पहला संस्करण भी जीता था
  • अजेय रिकॉर्ड: कार्लसन पूरे टूर्नामेंट में एक भी गेम हारे बिना चैंपियन बने
  • तीसरा स्थान (कांस्य पदक): अमेरिका के ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा ने अलिरेजा फिरोजा को 4-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया
  • इनामी राशि : विजेता कार्लसन को $250,000 (लगभग ₹2.1 करोड़) की राशि मिली
  • भारत के अर्जुन इरिगैसी और निहाल सरिन इस वैश्विक प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल (टॉप 8) तक पहुँचने में सफल रहे

शतरंज :

  • विश्व शतरंज महासंघ (International Chess Federation), जिसे आमतौर पर इसके फ्रांसीसी संक्षिप्त नाम FIDE (Fédération Internationale des Échecs) के रूप में जाना जाता है, दुनिया भर में शतरंज के खेल को नियंत्रित करने वाली सर्वोच्च वैश्विक संस्था है
  • स्थापना : 20 जुलाई 1924 को पेरिस, फ्रांस में हुई थी।
  • मुख्यालय : लुसाने, स्विट्जरलैंड (Lausanne, Switzerland)।
  • वर्तमान अध्यक्ष : अर्कडी ड्वोरकोविच - रूस [2018 से वर्तमान तक]।
  • वर्तमान उपाध्यक्ष : विश्वनाथन आनंद - भारत
  • आधिकारिक आदर्श वाक्य (Motto): "Gens una sumus" (लैटिन भाषा), जिसका अर्थ है "हम एक परिवार हैं" (We are one family)
  • अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस: हर साल 20 जुलाई को FIDE की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है
  • अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF): भारत में शतरंज को संचालित करने वाली संस्था AICF है, जो FIDE से संबद्ध है
  • भारत के पहले ग्रैंडमास्टर: विश्वनाथन आनंद (1988), जो वर्तमान में FIDE के उपाध्यक्ष भी हैं

 

Latest Courses